खाड़ी देशों में ऊर्जा ढांचों पर ईरान के हमलों के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने ईरान को धमकी दी है कि उनकी और अन्य खाड़ी देशों की सहनशक्ति सीमित है। उन्होंने कहा कि अगर उकसाया गया तो सऊदी अरब भी ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।