सऊदी अरब ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद में फिदायीन हमले की कोशिश की खबरों को किया खारिज
सऊदी अरब के अधिकारियों ने शुक्रवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती बम धमाके की कोशिश की खबरों को खारिज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने राहगीरों को परेशान करने और दहशत फैलाने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि एक संदिग्ध फिदायीन हमलावर काबा के पास पहुंचा था।