सऊदी अरब ने यमन के बंदरगाह शहर मुकाला पर की बमबारी
एपी के अनुसार, सऊदी अरब ने मंगलवार को यमन के बंदरगाह शहर मुकाला पर बमबारी की। सऊदी अरब के अनुसार, यह बमबारी यूएई से यमन के एक अलगाववादी समूह के लिए हथियार पहुंचने के विरोध में की गई। सेना ने कहा, "इन हथियारों से उत्पन्न खतरे व तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए...गठबंधन वायुसेना ने सीमित सैन्य अभियान चलाया।"