सऊदी अरब के जेद्दा में बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीयों की मौत हो गई। इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "इस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ...जेद्दा में हमारे कॉन्सुलेट जनरल संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं। वह इस दुखद स्थिति में पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।"