सऊदी क्राउन प्रिंस के अनुरोध के बावजूद ट्रंप ने हूतियों पर हमले से किया इनकार: रिपोर्ट
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने हूतियों पर हमले से इनकार किया है क्योंकि उन्हें डर है कि इससे ईरान युद्ध में एक और मोर्चा खुल सकता है। यह फैसला सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत के बाद आया जिसके चलते उन्होंने पेंटागन को हवाई हमलों की तैयारी का निर्देश दिया था।