सऊदी रॉयल कोर्ट ने बताया है कि सऊदी प्रिंस सऊद बिन अब्दुलअज़ीज़ बिन नासिर बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद का निधन हो गया है। 2010 में उन्हें ब्रिटेन में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी। उन्होंने लंदन के लग्ज़री होटल में अपने नौकर को पीटा था और उसका गला घोंटा था। सऊद ने नौकर के दोनों गालों पर काट लिया था।