inshorts

सऊदी राजधानी की सबसे ऊंची इमारत पर हुआ मिसाइल हमला

हूती विद्रोहियों की मिसाइल ने सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड के मुख्यालय वाली रियाद की सबसे ऊंची इमारत PIF टावर को निशाना बनाया है। किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित इस इमारत की 7-8 मंज़िलों की खिड़कियां टूट गईं और बाहरी मेटल स्ट्रक्चर के कुछ हिस्से मुड़ गए। सऊदी सिविल डिफेंस के मुताबिक, हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।