सऊदी अरब की राजकुमारी और उनकी बेटी को 3 साल बाद जेल से किया गया रिहा

सऊदी की राजकुमारी बसमाह बिंत सऊद के कानूनी सलाहकार ने शनिवार को बताया कि बिना किसी आरोप के हिरासत में ली गईं राजकुमारी और उनकी बेटी को जेल से करीब 3 साल बाद रिहा किया गया है। मार्च-2019 में इलाज के लिए स्विट्ज़रलैंड जा रहीं राजकुमारी हिरासत में ली गई थीं। सऊदी सरकार ने केस पर कभी टिप्पणी नहीं की।