सऊदी अरब में मिले सोने और तांबे के विशाल भंडार

सऊदी अरब में सोने और तांबे के विशाल भंडार मिले हैं। सऊदी जियोलॉजिकल सर्वे ने ट्विटर पर बताया कि सोने के भंडार की खोज मदीना क्षेत्र के अबा अल-राहा में की गई है जबकि तांबे के भंडार मदीना में वादी अल-फरा क्षेत्र के अल-मदीक में 4 जगहों पर मिले। इस खोज से सऊदी में अंतर्राष्ट्रीय निवेशक आकर्षित हो सकते हैं।