केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर कहा है कि वह सऊदी अरब, खाड़ी देशों व रूस में अपने समकक्षों के साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कई स्तरों पर काम हो रहा है। गौरतलब है कि देश के 7 शहरों में पेट्रोल की कीमतें ₹110/लीटर हो गई है।