सऊदी के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सौंपा पीएम मोदी का लिखित संदेश
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जेद्दाह में रविवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखित संदेश सौंपा। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। जयशंकर तीन-दिवसीय दौरे पर शनिवार को सऊदी अरब पहुंचे थे और यह विदेश मंत्री के तौर पर उनका पहला सऊदी अरब दौरा है।