सऊदी अरब में लाइव इंटरव्यू के दौरान एक रोबोट द्वारा एक महिला रिपोर्टर को गलत तरीके से छूने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रोबोट के छूने पर रिपोर्टर पीछे हटती दिख रही है। 'एंड्रॉयड मोहम्मद' नामक यह रोबोट पुरुषों जैसा दिखने वाला सऊदी का पहला रोबोट है और इसे राष्ट्रीय परियोजना के तौर पर बनाया गया था।