सऊदी में बनेगी क्यूब शेप वाली इमारत, समा सकेंगीं 20 एम्पायर स्टेट बिल्डिंग
सऊदी अरब ने राजधानी रियाद में क्यूब की शेप में एक इमारत बनाने के प्रस्ताव की घोषणा की है जिसका क्षेत्रफल न्यूयॉर्क (अमेरिका) की एम्पायर स्टेट की 20 बिल्डिंग जितना होगा। बिल्डिंग का नाम 'द मुकाब' होगा और सऊदी के पब्लिक हेल्थ फंड ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट का वीडियो शेयर किया है। इसकी ऊंचाई और हर तरफ से चौड़ाई 400-मीटर होगी।