inshorts

सकारात्मक सोच बढ़ा सकती है वैक्सीन के प्रति इम्यून रिस्पॉन्स: स्टडी

तेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सकारात्मक सोच वैक्सीन के प्रति 'इम्यून रिस्पॉन्स' में सुधार कर सकती है। अध्ययन में जिन लोगों ने सकारात्मक उम्मीदों के ज़रिए मस्तिष्क के 'रिवॉर्ड सिस्टम' को सक्रिय किया उनमें हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण के बाद अधिक ऐंटीबॉडी बनी। यूनिवर्सिटी में साइकेट्री-न्यूरोसाइंस प्रोफेसर तालमा हेंडलर ने इसे मनुष्यों में ऐसा पहला अध्ययन बताया।