उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक होने के बाद योगी सरकार ने कहा है कि मामले में ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है, हैकर्स ने अकाउंट से 400 से ज़्यादा ट्वीट किए थे और मुख्यमंत्री योगी की डिस्प्ले पिक्चर बदलकर एक कार्टून की तस्वीर लगा दी थी।