सगाई के बाद कपल ने खरीदा सेकेंड हैंड घर, नज़र आई छिपी हुई टांड़; मिला गाउन

अमेरिका की रहने वाली कैटलिन ऑस्टोलाज़ा ने पिछले साल जून में अपने मंगेतर के साथ ₹2 करोड़ में 3 बेडरूम का सेकेंड हैंड फ्लैट खरीदा था। बाद में उन्हें घर के अंदर खुफिया टांड़ नज़र आई और उसके अंदर वेडिंग गाउन समेत कुछ चीज़ें मिलीं। कैटलिन ने बताया कि साल 2027 में जब वह शादी करेंगी तो इसे ही पहनेंगी।