सगाई के बाद पहली बार ससुराल गए रिंकू सिंह का सास ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर किया स्वागत
सगाई के बाद पहली बार अपने ससुराल गए क्रिकेटर रिंकू सिंह का उनकी सास ने तिलक लगाकर व गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घर में मौजूद अन्य लोगों ने गुलाब का फूल देकर रिंकू का अभिनंदन किया। रिंकू की 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई थी।