सगाई में मटन बिरयानी व फिश फ्राई न मिलने पर यूपी में हुआ विवाद, लड़के वालों ने तोड़ा निकाह

हापुड़ (यूपी) में सगाई पर मटन बिरयानी और फिश फ्राई न मिलने पर लड़के वालों ने हंगामा कर निकाह तोड़ दिया है। लड़की पक्ष ने बताया कि लड़के वालों ने निकाह से पहले स्कॉर्पियो मांगी थी जिसे उन्होंने मान लिया लेकिन अब वे खाने को लेकर हंगामा कर रहे हैं। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की है।