inshorts

सगाई से इनकार करने पर राजस्थान में लड़की के घरवालों ने शेव कर दीं दूल्हे के भाई की मूंछे

करौली (राजस्थान) में शनिवार को दुल्हन को नापसंद करते हुए सगाई से इनकार करने पर लड़की के घरवालों ने दूल्हे के भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी मूंछे शेव कर दी गईं व सिर के बाल भी काट दिए गए जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।