सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में ब्रायन लारा की अगुआई वाली वेस्टइंडीज़ मास्टर्स को हराकर पहला इंटरनैशनल मास्टर्स लीग-2025 का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 148/7 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में इंडिया मास्टर्स ने अंबाती रायडू के 74(50) रनों की बदौलत 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।