सचिन तेंदुलकर ने 3 पेड़ों की तस्वीर शेयर कर बिना नाम लिए स्टीव बकनर पर कसा तंज

सचिन तेंदुलकर ने X पर 3 पेड़ों की एक तस्वीर शेयर कर बिना नाम लिए पूर्व अंपायर स्टीव बकनर पर तंज कसा है। बकनर को तेंदुलकर को कई बार गलत आउट देने के लिए जाना जाता है। तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा, "क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि किस अंपायर ने स्टंप्स को इतना बड़ा बना दिया था।"