सचिन तेंदुलकर ने अपनी पिचकारी से युवराज को भिगोया, X पर पोस्ट किया होली खेलने का वीडियो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इंडिया मास्टर्स टीम के खिलाड़ियों के साथ शुक्रवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) में होटल में होली खेली। उन्होंने इसका वीडियो X पर शेयर किया जिसमें वह खिलाड़ियों संग पिचकारी से कमरे में युवराज सिंह पर रंग डालते दिख रहे हैं। सचिन की अगुआई वाली इंडिया मास्टर्स टीम इंटरनैशनल मास्टर्स लीग के फाइनल में पहुंची है।