सचिन तेंदुलकर ने अमेरिका की नैशनल क्रिकेट लीग में खरीदी हिस्सेदारी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अमेरिका की नैशनल क्रिकेट लीग में स्वामित्व हिस्सेदारी खरीदी है। सचिन ने कहा, "हमारा लक्ष्य विश्व स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एक मंच तैयार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं को इससे जोड़ना है। अपनी इस नई भूमिका के लिए बेहद उत्सुक हूं।" 4 अक्टूबर से शुरू हुआ एनसीएल 11 अक्टूबर तक समाप्त हो जाएगा।