भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स संग 'क्रेनिस' खेला जिसका वीडियो सचिन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बिल द्वारा 'क्रेनिस' का अर्थ पूछने पर सचिन उन्हें बताते हैं कि यह थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट के जैसा है। सचिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "खेल हमें टीम वर्क सिखाता है।"