सचिन ने 49 साल से संभालकर रखा है अपना पहला बैट, शेयर की तस्वीर

दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने रविवार को बताया कि उनके पास अपना पहला क्रिकेट बैट आज भी मौजूद है। 53 वर्षीय सचिन ने बचपन की ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर और एक हालिया तस्वीर शेयर कर लिखा, "पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी यह मेरे साथ है!❤️" 37-वर्ष पहले आज (15 नवंबर-1989) के दिन उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था।