सचिन ने अपनी कप्तानी पर खुलकर की बात, अपने पसंदीदा भारतीय कप्तानों के बताए नाम
रेडिट पर बातचीत के दौरान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात थी लेकिन उन्हें हमेशा पसंद से पूरी टीम चुनने की आज़ादी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक के कठिन दौर की तुलना में आज बीसीसीआई अधिक पेशेवर है। उन्होंने सौरव गांगुली और एमएस धोनी को अपना पसंदीदा कप्तान बताया।