सचिन तेंदुलकर ने अपना इंटरनैशनल डेब्यू 15 नवंबर 1989 को किया था व 24-साल बाद 2013 में इसी दिन उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी खेली। सचिन ने 16-साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया और टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। आखिरी पारी में सचिन ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 74(118) रन बनाए।