सच में फर्क पड़ा, खिलाड़ियों को मदद मिलती है: हॉकी टीम की जर्सी का रंग केसरिया बदलने पर कोच
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने विश्व कप-2026 के लिए टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर केसरिया करने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "इससे बहुत फर्क पड़ा। रात में नीले मैदान पर केसरिया रंग में हम एक-दूसरे को साफ देख पाते हैं।" फैसले की प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी।