सचिन तेंदुलकर के बेटे व ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने मंगलवार को 23 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। उन्हें राजस्थान के खिलाफ मैच में गोवा के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अर्जुन फर्स्ट-क्लास में डेब्यू करने से पहले गोवा और मुंबई के लिए 7 लिस्ट ए मैच और 9 टी20 मैच खेल चुके हैं।