सचिन तेंदुलकर ने क्रीज़ से बाहर निकलकर पेसर की गेंद पर जड़ा छक्का, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में इंडिया लेजेंड्स-इंग्लैंड लेजेंड्स के बीच गुरुवार को हुए मैच में 49-वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने क्रीज़ से बाहर निकलकर पेसर क्रिस ट्रेमलेट की गेंद पर छक्का जड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। शॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, "क्या हम 1998 में हैं?" एक अन्य ने लिखा, "विंटेज तेंदुलकर।"