पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने उन देशों के नाम बताए हैं जो उनके अनुसार टी20 विश्व कप-2022 के सेमीफाइनल में खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुपर 12 के ग्रुप 1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जबकि ग्रुप 2 से भारत व पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। गौरतलब है, 22 अक्टूबर से सुपर 12 चरण के मैच खेले जाएंगे।