सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह साबुन व पानी से बल्ले की ग्रिप साफ करते दिख रहे हैं। इसे अपना 'विशेष तरीका' बताते हुए सचिन ने कहा कि यह उन्हें किसी ने नहीं सिखाया। हालांकि, प्रशंसकों ने पानी बर्बाद करने को लेकर उनकी आलोचना की और एक फैन ने लिखा, "सर...पानी बचाने का...क्या हुआ।"