सचिन ने शेयर की 2003 विश्व कप में भारत-पाक मैच की फोटो, कहा- आज के मैच का इंतज़ार है
एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच से पहले सचिन तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच के मुकाबले की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को बधाई देते हुए देखे जा सकते हैं। सचिन ने लिखा, "भारत-पाक के बीच आज रात खेले जाने वाले मैच का इंतज़ार है।"