सड़क किनारे नशे में धुत युवक को समझा रहे लोगों को तेज़ रफ्तार बस ने रौंदा, हादसा कैमरे में कैद
लुधियाना (पंजाब) में सड़क किनारे नशे में धुत एक युवक को समझाते और सुरक्षित जगह ले जाने की कोशिश कर रहे लोगों को तेज़ रफ्तार कॉलेज बस ने पीछे से रौंद दिया है। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल है। हादसे में एक निहंग सिख भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।