सड़क किनारे पेड़ों पर क्यों किया जाता है वाइट पेंट?
सड़क किनारे लगे कई पेड़ों के तने पर अक्सर सफेद चूने से रंगाई की जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका मकसद रात में स्ट्रीट लाइट ना होने पर वाहन चालकों को रास्ते का पता लगाने में मदद करना होता है। इससे पता चलता है कि पेड़ सरकारी संपत्ति है और इससे पेड़ को कीड़े-दीमक आदि से भी सुरक्षा मिलती है।