सड़क पर कचरा फेंकने के बाद वायरल हुआ था छात्र, ट्रोलिंग से परेशान होकर खुद को मारी गोली
गोवा के मपुसा में सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान होकर एक कॉलेज के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक के सड़क किनारे कचरा फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी व उसे लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, युवक डिप्रेशन में था।