सड़क पर बाएं या दाएं, किधर चलने से है मौत का खतरा कम? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

जबलपुर (मध्य प्रदेश) के ऐक्टिविस्ट ज्ञान प्रकाश ने सड़क की बाईं ओर चलने के नियम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने बताया, "2022 में सड़क हादसे में 18,000 पैदल यात्रियों की मौत हुई।" उन्होंने आगे बताया कि बाईं ओर चलने पर पीछे के वाहन नहीं दिखते हैं जबकि दाईं ओर चलने पर वाहन साफ दिखेंगे जिससे हादसे टलेंगे।