सड़क से गुज़रता दिखा दुर्लभ काला तेंदुआ, दार्जिलिंग का वीडियो हुआ वायरल
पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग ज़िले के कुर्सियांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दुर्लभ काला तेंदुआ सड़क से गुज़रते हुए झाड़ियों में जाता दिख रहा है। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी प्रवीण कस्वां ने यह वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा, "उत्तर बंगाल का काला तेंदुआ। कुर्सियांग का बघीरा। वॉट अ ब्यूटी।"