केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हर साल भारत में 4.80 लाख सड़क दुर्घटनाएं और 1.80 लाख मौतें होती हैं जो शायद दुनिया में सबसे ज़्यादा है। उन्होंने कहा, "दुर्घटनाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण दोषी सिविल इंजीनियर हैं...सबसे महत्वपूर्ण दोषी वे लोग हैं जो डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बना रहे हैं जिसमें हज़ारों गलतियां होती हैं।