सड़क निर्माण की जांच की मांग को लेकर शख्स ने गडकरी के घर के बाहर की सुसाइड की कोशिश
बुलढाणा (महाराष्ट्र) में कथित घटिया सड़क निर्माण की जांच की मांग को लेकर एक शख्स ने शुक्रवार शाम नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के घर के बाहर ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक सुरक्षाकर्मी ने शख्स को समय रहते रोक दिया था और उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।