सड़क परिवहन निगम की हड़ताल के बीच महाराष्ट्र में मंत्री के आवास पर फेंका गया काला पेंट
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर प्रदर्शन के दौरान मुंबई में परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास पर काला पेंट फेंकने को लेकर जनशक्ति संगठन के कुछ कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं। घटना के वीडियो में कुछ सफाईकर्मी पेंट को साफ करते और सुरक्षाकर्मी कार्यकर्ताओं को घसीटकर वाहन में बैठाते नज़र आ रहे हैं।