सती का वह कौनसा श्राप है जिसके कारण दिवाली नहीं मनाता हिमाचल का एक गांव?
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले का सम्मू गांव एक सती के श्राप के कारण दिवाली नहीं मनाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक गर्भवती महिला दिवाली की तैयारी कर रही थी तभी उसके सैनिक पति का शव घर लाया गया। उस महिला ने गांव को श्राप दिया कि यहां कभी दिवाली नहीं मनाई जाएगी और खुद चिता में कूद गई।