सतुआ बाबा ने अपनी करोड़ों की पोर्शा और डिफेंडर पर विवाद को लेकर दी प्रतिक्रिया
प्रयागराज में लगे माघ मेले में पहुंचे सतुआ बाबा ने अपनी ₹3 करोड़ की डिफेंडर कार और ₹4.40 करोड़ की पोर्शा कार को लेकर विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "विवाद पैदा करने वालों को मैं बधाई देता हूं कि भारत में रहते हुए उन्हें बाबाओं की कारों से जलन हो रही है...वे सनातन के नहीं, पाकिस्तान-बांग्लादेश के हैं।"