केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि पंजाब में अगर बीजेपी सत्ता में आई तो उनके दो करीबियों के खिलाफ केस दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "पुलिस को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए। सत्ता बदलती रहती है।" बिट्टू ने कहा, "हमारी पार्टी सत्ता में आई तो मुश्किल होगी।"