सतारा ज़िले के रहने वाले महाराष्ट्र के चौथे मुख्यमंत्री हैं एकनाथ शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुरुवार को महाराष्ट्र के ऐसे चौथे मुख्यमंत्री बन गए जो मूलत: राज्य के सतारा ज़िले के रहने वाले हैं। एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने एक ट्वीट में इसका ज़िक्र करते हुए लिखा, "दिवंगत यशवंतराव चव्हाण, बाबासाहेब भोसले और पृथ्वीराज चव्हाण के बाद, सतारा के एक और व्यक्ति (एकनाथ शिंदे) मुख्यमंत्री बने हैं।"