रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन की सेना से अपने देश में सत्ता पर कब्ज़ा करने का आह्वान किया। पुतिन ने कहा, "नियो-नाज़ी और (यूक्रेन के राष्ट्रवादी कट्टरपंथियों) को आपके बच्चों, पत्नियों व बुज़ुर्गों को मानव ढाल बनाने की इजाज़त न दें।" उन्होंने आगे कहा, "सत्ता अपने हाथ में लें, इससे हमारे लिए समझौता करना आसान होगा।"