सत्ता से सच बोलने वाले दुर्लभ कारोबारी थे राहुल बजाज: उद्योगपति के निधन पर उदय कोटक

कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने बजाज समूह के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें 'साहसी और निडर' बताया है। बकौल कोटक, "सत्ता से सच बोलने वाले एक दुर्लभ कोराबारी थे। विश्व स्तरीय एंटरप्राइज बनाने वाले एक गौरवान्वित भारतीय थे...उन्हें जानकर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनकी कमी महसूस होगी।"