inshorts

सदी के अंत तक आसमानी बिजली गिरने की घटनाओं में 140% तक हो सकती है बढ़ोतरी, क्या है वजह?

जलवायु परिवर्तन के कारण इस सदी के अंत तक दुनिया में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं 76-140% तक बढ़ सकती हैं। Earth's Future जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, वैश्विक तापमान में हर 1°C वृद्धि पर बिजली गिरने की घटनाएं 30% बढ़ सकती हैं। अमेज़न, दक्षिण-पूर्व एशिया और ओशिनिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में इसका खतरा अधिक रहने का अनुमान है।