'परीक्षा पे चर्चा' के पांचवें एपिसोड में आधात्मिक गुरु सद्गुरु ने छात्रों को परीक्षा के प्रेशर को हैंडल करने के टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा, "हर कोई खास है...दूसरों से तुलना न करें, रोज़ाना 7 मिनट मेडिटेशन से शरीर-दिमाग में संतुलन बनाएं, जो जानकारी काम की नहीं है उसे छोड़ दें और आपकी टेक्स्ट बुक से आपकी इंटेलिजेंस न देखें।"