वैज्ञानिकों ने महान चित्रकार लियोनार्डो दा विंची द्वारा डिज़ाइन किए गए स्फ़ोर्ज़ा महल (इटली) के नीचे छिपी सुरंगों के रहस्यमयी नेटवर्क को खोज लिया है। यह खोज 15वीं सदी के महल की संरचनाओं को डिजिटाइज़ करने के लिए किए गए सर्वेक्षणों के दौरान हुई। बकौल रिपोर्ट, 15वीं शताब्दी में दा विंची ने महल की किलेबंदी का डिज़ाइन तैयार किया था।